छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

45 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र कुमार पटेल के द्वारा जुआ, सट्टा, शराब तथा अन्य अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने निर्देशित कियें। इस कड़ी में एसडीओपी गोविंद सिंह दीवान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी प्रमोद यादव की नेतृत्व में 03 सितंबर 26 को मुखबिर की सूचना पर 2 शराब तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है । मुखबीर सूचना मिला कि – ग्राम सिंघनपुर में दो व्यक्ति भारी मात्रा में बिक्री हेतु कच्ची महुआ शराब रखे है। हमराह स्टाफ, गवाहों के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर रेड कार्यवाही कर आरोपी राकेश राणा पिता विष्णु राणा सा सिंघनपुर थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ के कब्जे से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 5 हजार ₹, आरोपी मोहन चौहान पिता दीनू चौहान थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ के कब्जे से 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 4 हजार ₹ कुल 45 लीटर महुआ शराब को समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34 (2), 59 (क) आ. एक्ट के तहत कार्यवाही करते आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जिसे न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया । उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि प्रकाश रजक , प्र आर भँवर काटले आर पुरुषोत्तम राठौर , विमल जांगड़े, भूपेंद्र चंद्रा, दिनेश चौहान,म आर.लता जांगड़े एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button