छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

बिहार के युवाओं के साथ हैं राहुल गांधी – बिनोद

सारंगढ़ । कांग्रेसी नेता जिपं सदस्य बिनोद भारद्वाज ने बताया कि – नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी बिहार के उन छात्रों, युवाओं से मिले , जिन्होंने सिर्फ परीक्षा व्यवस्था में धांधली खिलाफ आवाज उठाने पर भयंकर पुलिस बर्बरता झेली । बिनोद ने कहा कि – राहुल गांधी इन युवाओं के साथ खड़े हैं व हर संभव मदद को तैयार हैं । आरोप है कि – पुलिस की लाठियों, AK-47 व पिस्तौल से चली गोली ने कई छात्रों को घायल कर दिया। सेना में जाकर देश सेवा की ख्वाहिश रखने वाले एक युवा का पैर AK-47 से गोली मारकर तोड़ दिया गया, साथ ही उनकी जिंदगी का सपना भी तोड़ दिया । बिनोद ने कहा ये युवा सिर्फ निष्पक्ष अवसर, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और अपने अधिकार मांग रहे थे। इतनी बड़ी बर्बरता की जिम्मेदारी सिर्फ छोटे अधिकारियों पर डालकर सरकार बच नहीं सकती। BJP याद रखे – युवाओं की आवाज दबाने वाली हर सत्ता को जनता के सामने जवाब देना पड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button