छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर कलेक्टर ने दिखाई सख्ती**महिला एवं बाल विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस*

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 4 सितंबर 2026। सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लंबित शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण नहीं किए जाने पर कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री उत्तम प्रसाद सूर्यवंशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
नोटिस में उल्लेख किया गया है कि विभागीय स्तर पर लंबित शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण नहीं होने के कारण कई शिकायतें पोर्टल पर L2 एवं L3 स्तर पर एस्कलेट होकर प्रदर्शित हो रही हैं। इससे उच्च स्तर पर शिकायतों की लंबित स्थिति परिलक्षित होने के साथ जिले की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समयबद्ध निराकरण की प्रगति भी प्रभावित हो रही है।
कलेक्टर कार्यालय ने इसे कार्य के प्रति अपेक्षित तत्परता एवं उत्तरदायित्व के निर्वहन में लापरवाही मानते हुए संबंधित अधिकारी से तीन दिवस के भीतर स्पष्ट एवं तथ्यात्मक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
कलेक्टर कार्यालय ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button