छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

ग्राम पंचायत खर्री बड़े में अनियमिताओं व फर्जी आहरण का खेल जारी

सरपंच गिरिजा पटेल व सचिव को शायद मिल रहा प्रशासनिक अधिकारियों का संरक्षण
पूर्व के शिकायतों पर ग्रामीणों को मिल रही तारीख
आज फिर पंचों व ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
ग्राम पंचायत खर्री बड़े में शासकीय राशि के आहरण-भुगतान और बैठकों में भारी अनियमितता का आरोप,
ग्राम पंचायत के सभी बैंक खातों पर ‘डेबिट फ्रीज/होल्ड’ (अंतरिम रोक) लगाने की मांग

15 अप्रैल 2026 के प्रस्तावों व भुगतानों और माल क्रय नियम 2013 के उल्लंघन की निष्पक्ष जांच की एक बार फिर उठी मांग

सारंगढ़ । सारंगढ़ बिलाईगढ जिला मुख्यालय के सारंगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत खर्री बड़े में सरपंच गिरजा पटेल व सचिव विश्राम राव के द्वारा लगातार की जा रही मनमानी पर ग्राम पंचायत के पंचों व ग्रामीणों के द्वारा ‌लगातार शिकायतों के ऊपर शिकायतें की जा रही बावजूद इसके किसके संरक्षण में सारंगढ़ जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत खर्री बड़े के सरपंच गिरिजा पटेल व सचिव विश्राम राव को संरक्षण प्रदान किया जाता रहा है यह अनोखा मामला बन गया है ।
इसी कड़ी में ‌ आज फिर ग्राम पंचायत खर्री बड़े के पंचों व ग्रामीणों ने स्थानीय तहसील कार्यालय सारंगढ़ पहुंच अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को एक और ज्ञापन सौंपकर अब बिना पंचायत के‌ पंचों की सहमति व बगैर जानकारी के लाखों रुपए आहरण करने की शिकायत सौंपा जिसमें
ग्राम पंचायत खर्री बड़े (जनपद पंचायत सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) के उपसरपंच, पंचगणों और ग्रामवासियों ने आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विहित अधिकारी, सारंगढ़ को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपकर ग्राम पंचायत में शासकीय राशि के नियम विरुद्ध आहरण/भुगतान, बैठकों की वैधानिकता तथा वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने की पुरजोर मांग की है। इसके साथ ही जांच पूर्ण होने तक पंचायत के समस्त बैंक खातों पर अंतरिम रोक (Debit Freeze) लगाने का आग्रह किया गया है।

प्रमुख बिंदु एवं शिकायत के मुख्य आधार:

15 अप्रैल 2026 के प्रस्ताव एवं संदिग्ध भुगतान:

ग्राम पंचायत की प्रस्ताव पंजी के अनुसार विभिन्न निर्माण एवं अन्य कार्यों हेतु लाखों रुपये का भुगतान/आहरण दर्शाया गया है, जिनमें प्रमुख रूप से:

1.पनखती तालाब मेंड़ सीसी रोड खर्री बड़े (DMF मद): ₹2,00,000/- (देव ट्रेडर्स)

2.मुख्य मार्ग से मौंहाढोंढा तक सीसी रोड: ₹2,00,000/- (देव ट्रेडर्स)DMF

3.पनखती तालाब मेंड़ सीसी रोड खर्री बड़े: ₹5,84,633/- DMF(संस्कार ट्रेडर्स)

4.मोहन पटेल एवं लोचन चौहान के घर के पास मोटर पंप: लगभग ₹50,000/- एवं ₹50,000/-

ग्रामीणों व पंचों का आरोप है कि उक्त भुगतानों की स्वीकृति, प्रस्ताव, बिल-वाउचर, बैंक भुगतान तथा कार्य की वास्तविकता का स्थल सत्यापन कराया जाना अत्यंत आवश्यक है।

बैठक की वैधानिकता एवं कोरम पर सवाल:

15 अप्रैल 2026 की बैठक में सभी पंचों को विधिवत सूचना दी गई थी या नहीं, वास्तविक रूप से कितने सदस्य उपस्थित थे तथा निर्धारित कोरम व प्रस्ताव पारित करने की कानूनी प्रक्रिया का पालन हुआ या नहीं, इसकी गहन जांच की मांग की गई है।

माल क्रय नियम 2013 का उल्लंघन:

सामग्रियों की खरीदारी एवं भुगतानों में माल क्रय नियम 2013 और लागू वित्तीय नियमों के अनुसार कोटेशन, दर स्वीकृति, अनुमोदन एवं निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किए जाने का संदेह जताया गया है।

सचिव की दीर्घकालीन पदस्थापना एवं खातों की सुरक्षा:
पंचायत सचिव श्री विश्राम राव दिनांक 25.08.2011 से (लगभग 15 वर्षों से) लगातार ग्राम पंचायत खर्री बड़े में ही पदस्थ हैं, जो कि लागू स्थानांतरण/पदस्थापना नियमों के विपरीत है।

इसके अतिरिक्त, पूर्व में केवल SBI शाखा सारंगढ़ के खाता क्रमांक 10898667182 से आहरण पर रोक लगाए जाने की जानकारी है, जबकि अन्य खातों से शासकीय राशि के आहरण की संभावना बनी हुई है। इसलिए शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि जांच पूर्ण होने तक पंचायत के समस्त बैंक खातों पर अंतरिम रोक (Debit Freeze/Hold) लगाई जाए।

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग:

उपसरपंच, पंचगण एवं ग्रामवासियों ने अनुविभागीय अधिकारी से मांग की है कि 15.04.2026 के मूल प्रस्ताव, सूचना पंजी, उपस्थिति पंजी, बिल-वाउचर एवं बैंक अभिलेखों को तत्काल सुरक्षित कर स्वतंत्र जांच कराई जाए। अनियमितता प्रमाणित होने पर दोषी व्यक्तियों से राशि की वसूली करते हुए नियमानुसार कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई।
पूर्व में किए शिकायतों पर मिल रही तारीख पर तारीख ।‌सारंगढ जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत खर्री बड़े में पंचायत के उपसरपंच व पंच के साथ ही ग्रामीणों के द्वारा सारंगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को शिकायत दी गई थी जिसमें जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने सारंगढ़ जनपद पंचायत के जिम्मेदारों को कहा गया था जिसके आधार पर सरपंच गिरिजा पटेल के विरुद्ध कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के द्वारा पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत कार्रवाई करने प्रकरण दर्ज कर विगत 14 अगस्त को मामले की सुनवाई के लिए तारीख तय की गई थी लेकिन उसके बाद एक बार फिर आज दिनांक तक ‌उक्त मामले में भी ग्राम पंचायत खर्री बड़े के लोगों को मिल रही तो है तारीख।
क्या कहते हैं अधिकारी ।इस संबंध में आज ग्राम पंचायत खर्री बड़े के ग्रामीणों द्वारा सारंगढ़ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सौपे शिकायतों के संबंध में जानकारी के लिए सारंगढ़ एस डी एम उमेश कुमार साहू से संपर्क करने पर उनके द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय में व्यस्त होना बताया गया जबकि सारंगढ़ जनपद पंचायत के सीईओ राधेश्याम नायक के द्वारा बिलासपुर मिटिंग में हूं बताया गया
क्या ग्राम पंचायत खर्री बड़े के सरपंच गिरिजा पटेल व सचिव विश्राम राव पर होगी कार्रवाई
अब सवाल यह उठता है कि लगातार शिकायतों के बावजूद भी आखिरकार किसके संरक्षण में खर्री बड़े के सरपंच गिरिजा पटेल व सचिव विश्राम राव को आखिर किसका संरक्षण मिल रहा जिसमें लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई तो दूर पंचायत विभाग के सीईओ राधेश्याम नायक के द्वारा जहां पंचायत के खातों से आहरण पर रोक लगाने की मांग तक को अनसुना करते हुए सरपंच गिरिजा पटेल व सचिव विश्राम राव को अभयदान दिया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर सारंगढ़ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के कार्यालय में भी शिकायतों पर सिर्फ तारीख पर तारीख दिया जा रहा है ऐसे में यह सवाल बलवंती हो रही कि क्या ग्राम पंचायत खर्री बड़े में हुए शिकायतों पर होगी कार्रवाई?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button