*यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने सारंगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शर्मा के निर्देश पर सारंगढ़ बिलाईगढ जिला पुलिस की अभिनव पहल *

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल सहित डीएसपी गोविंद दीवान , आर आई जीतेंद्र चंद्रा तथा कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के द्वारा लगातार यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की जा रही कार्रवाई
थाना परिसर में ही यातायात व्यवस्था को लेकर रात्रि में लगाई चौपाल
सारंगढ़ । सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शर्मा के निर्देश पर जहां पूरे जिले में लगातार यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने लगातार कार्यवाही करते हुए लोगों को जागरूक किया जा रहा है तो वहीं अलावे इसके अपराध व अपराधों से दूर रहने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है जिसमें खासकर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शर्मा के साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल ,डीएसपी गोविंद दीवान आर आई जितेंद्र चंद्रा व प्रमोद यादव के द्वारा पूरे जिले में यातायात व्यवस्था को लेकर निरंतर कार्यवाही जारी है इसी कड़ी में आज कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद यादव के द्वारा माननीय पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शर्मा के दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए जहां एक ओर अपराधों पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही करते हुए कोतवाली थाना क्षेत्र में जरायमपेशा अपराधों पर निरंतर कार्यवाही करते हुए शहर को अपराधों वअपराधियो से मुक्त करने किए जा रहे प्रयासों का ही परिणाम है कि आज बतौर थाना प्रभारी जिला मुख्यालय कोतवाली थाना में पदस्थापना के बाद से ही कोतवाली थाना क्षेत्र में अपराधों में पूर्व के अपेक्षा अब यह शहर व शहरवासियों में एक सुदृढ़ पुलिस व्यवस्था देखने को मिल रही है जिसमें अब यातायात व्यवस्था को लेकर आज अभी रात्रि में ही सारंगढ़ जिला मुख्यालय के भारत माता चौक पर अतिरिक्त पुलिस धीरेन्द्र पटेल आर आई जितेन्द्र चंदा के द्वारा यातायात नियमों की जानकारी देते हुए माननीय पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर 50 से अधिक वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए लोगों को जागरूक करने व नियमों का पालन करने समझाईस देते हुए अधिकारियों ने कहा कि पुलिस का सहयोग करते हुए नियमों का पालन करें व इसके साथ ही कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद यादव के द्वारा यातायात व्यवस्था के तहत कार्रवाई करते हुए जहां नाबालिग वाहन चालकों व बिना किसी कागज के साथ ही तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों पर चलानी कार्रवाई करने के साथ ही थाना कोतवाली परिसर में ही चौपाल लगाकर सभी को समझाईस देते हुए कहा कि पुलिस विभाग के द्वारा आप सभी को यह संदेश देना चाहते हैं कि चालान करना एक रुटिन प्रक्रिया है जिसमें आप सबको यातायात नियमों का पालन करना चाहिए व इसके साथ ही आज किए गए कार्यवाही को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने कहा कि यातायात नियमों के साथ ही अन्य अपराधों पर पुलिस का सहयोग आप सभी करें।









