छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

प्र.आ. अर्जुन पटेल स्वतंत्रता दिवस पर हुए सम्मानित

सारंगढ़। जिला स्तरीय मुख्य समारोह में पुलिस महकमे के जांबाज प्रआ. अर्जुन पटेल को उत्कृष्ट एवम् साहसिक सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। दूसरे राज्यों से गुमशुदा बालिकाओं की खोजबीन कर उन्हें सकुशल वापस लाने के संवेदन शील कार्य के लिए सांसद राधेश्याम राठिया ने उन्हें मंच से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।प्रआ. अर्जुन पटेल का सेवा रिकॉर्ड बेदाग और प्रेरणादायी रहा है। वे अपनी पदस्थापना के दौरान जिस भी थाने, क्षेत्र में तैनात रहे, वहाँ उन्होंने सदैव कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और निडरता के साथ पुलिस विभाग की सेवा की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए कठिन मामलों को सुलझाना उनकी कार्यशैली की पहचान रही है। बाहरी राज्यों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सटीक सुराग लगाकर लापता बालिकाओं को सुरक्षित ट्रैक किया व परिजनों के सुपुर्द कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button