छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

नगर के हृदय स्थल में आन -बान -शान से हुआ ध्वजारोहण विधायक ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी..कोसीर शा उ माध्यमिक विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों का हुआ सम्मान”

सारंगढ़ । पान – पानी – फैलेगी की नगरी सारंगढ़ जिला मुख्यालय के सांस्कृतिक नगरी कोसीर में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास ,उत्साह और देशभक्ति के भावना के साथ मनाया गया । कोसीर नगर के हृदय स्थल डॉ भीमराव अंबेडकर चौक में सुबह 09 बजे सार्वजनिक सामाजिक सामूहिक ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी झंडा रोहण सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े के द्वारा किया गया और सलामी दी गई । सार्वजनिक ध्वजारोहण कार्यक्रम में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ,जनपद सदस्य श्रीमती हिरा भैरव नाथ जटवार , गांव की सरपंच श्रीमती सुमन राजेंद्र राव की उपस्थित में सम्पन हुई। सारंगढ़ विधायक ने संबोधित करते हुए नगर की खुशहाली की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और शाहिद वीर जवानों को याद कर नमन किया जयकारे लगाएं। पिछले कुछ वर्षों से हृदय स्थल में स्वतंत्रता दिवस पर विशेष ध्वजारोहण का कार्यक्रम होते आ रहा है । कोसीर नगर के स्कूलों के विद्यार्थी यहां प्रभात फेरी पर पहुंचते है और गांव के ग्रामीण यहां ध्वजारोहण कार्यक्रम में पहुंचकर सहभागिता निभाते है। झंडा रोहण के पश्चात गांव के गणमान्य लोग और स्कूलों से पहुंचे शिक्षकों के द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम निर्धारित होती है । इस वर्ष कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय , सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल , कन्या हाई स्कूल सहित गांव के गणमान्य नागरिक पंच, सरपंच एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे । गांव में स्वतंत्रता दिवस की उत्साह देखने को मिली ।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसीर स्कूल में नए सत्र 10 वीं और 12 वीं कक्षा के होनहार विद्यार्थियों का मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया जिसमें प्रमुख रूप से नीट की परीक्षा में सफल विद्यार्थी रमेश मनहर का सम्मान हुआ। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसीर में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में 10 वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का सम्मान हुआ वही प्रथम प्यास से ही रमेश मनहर का नीट में चयन से मंच से सम्मानित किया गया और बधाई दी गई
सूरज साहू 12 कला 90%
निधि लहरे 12 विज्ञान 89%
इशांत रत्नेश 12 कृषि 75 %
रमेश मनहर (नीट परीक्षा में प्रथम प्रयास में सफल)
अरमान महिलाने 10 वी 85% इनकी प्रशंसा हुई । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीत के साथ ही साथ छत्तीसगढ़ की पारंपरिक गीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दिए । सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य एस पी भारती , वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे , जनपद सदस्य प्रतिनिधि भैरव नाथ जाटवर एवं संस्था के शिक्षक उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button