
सारंगढ़ । सतीश यादव ने बताया कि वृक्षारोपण केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने और मानव सभ्यता के अस्तित्व को सुरक्षित करने का अनिवार्य संकल्प है। वृक्ष पर्यावरण और जीवन के लिए जीवन दायिनी ऑक्सीजन प्रदान करती हैं,वृक्षारोपण वैश्विक तापमान को नियंत्रित करने और वर्षा चक्र को नियमित बनाए रखने में मुख्य भूमिका निभाता है। हमारा दायित्व आगे की राह वृक्षा रोपण अभियान की वास्तविक सफलता केवल पौधा लगाने में नहीं, बल्कि उसकी निरंतर देखभाल करने में है। जब तक एक छोटा पौधा विशाल वृक्ष में न बदल जाए, तब तक उसे खाद, पानी और सुरक्षा देना हमारा नैतिक कर्तव्य है।एक वृक्ष, दस पुत्र समान प्रकृति हमें बिना किसी स्वार्थ के सब कुछ देती है। हर अवसर पर पौधे लगाना और उन्हें बचाना ही आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारा सबसे बड़ा उपहार होगा।









