
श्री धीरेन्द्र पटेल होंगे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
सारंगढ़। छग शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। जारी आदेश के तहत सारंगढ़ जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नए अधिकारी को ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं पूर्व में पदस्थ कुछ अधिकारियों का तबादला रायपुर व अन्य स्थानों पर किया गया है। नए अधिकारियों की पद स्थापना
धीरेन्द्र पटेल को सारंगढ़ के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ किए हैं औऱ गोविन्द सिंह दीवान सारंगढ़ के नए SDOP की कमान संभालेंगे साथ ही श्रीमती दीपिका मिंज को बिलाईगढ़ की नई SDOP नियुक्त की गई हैं जो पूर्व मे पूर्व में चिरमिरी में नगर पुलिस अधीक्षक थीं । ज़िले में सेवा दे रहे निमिषा पांडेय अपु.अधीक्षक को हेडक्वार्टर प्रशिक्षण डीएस बी, अजाक एवं सीडब्ल्यू, रायपुर नगरीय के पद पर स्थानांतरित किये है। श्रीमती स्नेहिल साहू को सहायक पुलिस आयुक्त यातायात रायपुर नगर में व विजय कुमार ठाकुर का जिले से अन्यत्र स्थानांतरण की गयी है । इस प्रशासनिक फेर बदल से सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िले में कानून व्यवस्था को नई दिशा मिलने, पुलिसिंग को अधिक सुदृढ़ बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।














