भाजपा में द्वितीय पंक्ति से प्रथम पंक्ति तक का सफर,,सारंगढ़ भाजपा में दिखा संगठन का अनोखा रूप

सारंगढ़।राजनीति में कहावत है कि – समय बदलते देर नहीं लगती, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में कार्यकर्ताओं के मूल्यांकन का चक्र किस गति से चलता है, इसका एक जीवंत उदाहरण इन दिनों सारंगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में सोशल मीडिया पर 20 जुलाई 24 को आयोजित भाजपा की विस्तारित जिला कार्य समिति बैठक की एक तस्वीर और स्मृति साझा की जा रही है। इस तस्वीर में भुवन मिश्रा, ज्योति पटेल और कुलकित चंद्रा जैसे निष्ठावान कार्यकर्ता सभा के दौरान द्वितीय पंक्ति में खड़े नजर आ रहे थे। आज से दो वर्ष बाद स्थिति यह है कि जो कार्यकर्ता कभी द्वितीय पंक्ति में खड़े होकर संगठन के कार्यों को मजबूती दे रहे थे, वे आज प्रथम पंक्ति में आकर अग्रिम भूमिका के साथ अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। इस बदलाव को स्थानीय कार्यकर्ता और आम जनता संगठन की निष्पक्ष कार्यप्रणाली के रूप में देख रही है। राजनीतिक विश्लेषकों व क्षेत्र के कार्यकर्त्ताओं का मानना है -कि यह घटनाक्रम भाजपा की कार्यकर्ता आधारित संस्कृति को दर्शाता है। यहाँ किसी प्रभाव या सिफारिश के बजाय केवल मेहनत, निष्ठा और पार्टी के प्रति समर्पण को प्राथमिकता दी जाती है। एक साधारण कार्यकर्ता भी अपनी निरंतर सक्रियता के बल पर शीर्ष दायित्वों तक पहुँच सकता है। द्वितीय पंक्ति से प्रथम पंक्ति तक के इस सफर को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह केवल भाजपा जैसे कैडर-बेस्ड संगठन में ही संभव है, जहाँ व्यक्ति से ऊपर संगठन और काम को तरजीह दी जाती है। सोशल मीडिया पर भी इस घटनाक्रम की खूब सराहना हो रही है।














