मुख्यमंत्री की घोषणा सिर्फ झूठे अश्वसन…फूल कुमार*भाजपा की कार्य शैली पर उठने लगा सवाल ” “राज्य के मुखिया के घोषणा पर भी डेढ साल गुजर जाने के बाद भी अब तक कोई पहल नहीं “

सारंगढ़ । सारंगढ़ – विलाईगढ जिला के सबसे बडे गांव ऐतिहासिक नगरी कोसीर में स्वास्थ्य सुविधा को लेकर लगातार मांग उठने लगा था लंबे अरसे से जिसे ध्यान आकर्षित कर राज्य के मुखिया वर्तमान मूख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 2025 में सारंगढ प्रवास के दौरान कोसीर क्षेत्र वासियो की समस्या को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य सुविधा के लिए कोसीर क्षेत्र को एक बडी सौगात दिए थे । 60 हजार जनसंख्या के बीच में कोसीर में सामुदायिक स्वास्थ्य भवन खोलने की घोषणा किए थे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उन्नयन की जिसे लेकर कोसीर क्षेत्र वासियो मे काफी खुशी देखने को मिला था लोग बाग जश्न मनाते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किये लेकिन उस भोले – भाले जनता को क्या पता यह घोषणा केवल मात्र सिर्फ दिखावा है अपने वाहवाही बटोरने सिर्फ एक रचा हुआ रचना है ब्लॉक कांग्रेस सचिव कांग्रेस के युवा हस्ताक्षर फूल कुमार विश्वकर्मा ने कहा अब तो भाजपा की कार्य शैली में दिन प्रति दिन उठने लगा है सवाल अब सोच सकते है राज्य की मुखिया की घोषणा आज डेढ साल हो गया आज तक कोई पहल नहीं हुआ तो भाजपा की कार्य शैली पर विचार कर सकते है ? भाजपा की कथनी और करनी साफ तौर पे बया कर रहा है वही ब्लॉक कांग्रेस सचिव फूलकुमार विश्वकर्मा ने कहा भाजपा सरकार केवल लोगो को सिर्फ झूनझूना पकराने का कार्य करता है तभी इस क्षेत्र की अनदेखी कर बडी आबादी वाले कोसीर क्षेत्र के साथ छलावा कर रहा है जो कि घोषणा के बाद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए अब तक कोई पहल नहीं हुआ लोगो को इस बात को समझना होगा और फिर से कांग्रेस सरकार पर भरोसा करना होगा तभी क्षेत्र के विकास संभव है क्योंकि कांग्रेस सरकार हमेशा से ही कहता है वो करता है भाजपा सरकार की तरह झूठे आश्वासन नहीं देता।














