
सारंगढ़ । छग में राजस्व पटवारी संघ ने PV ऐप की तकनीकी एवं व्यवहारिक समस्या, तबादला निलंबन की कार्रवाई और लंबित मांगों को लेकर 13 अक्टूबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। जिला पटवारी संघ द्वारा जिला मुख्यालय सारंगढ़ के नेगी तालाब पार में पंडाल लगागर प्रदेश अध्यक्ष कमलेश तिवारी के निर्देश पर हडताल में बैठ गयें है।तिवारी के अनुसार PV ऐप से फसल के भौतिक सत्यापन में आ रही दिक्कतों को लेकर कई बार शासन को ज्ञापन दिया गया, लेकिन समाधान नहीं निकला। संघ का आरोप है कि – समस्याओं के बावजूद काम का दबाव बनाया जा रहा है।
संघ ने बताया कि पटवारी पहले से ही डिजिटल क्रॉप सर्वे, एग्रीस्टैक, किसान पंजीयन, जनगणना प्रथम चरण, लघु सिंचाई संगणना, आय- जाति- निवास प्रमाण पत्र, स्वामित्व योजना सहित कई विभागीय कार्यों में लगे हैं। PV ऐप के बहिष्कार को लेकर बलौदाबाजार-
भाटापारा में पदाधिकारियों के तबादले और कारण बताओ नोटिस तथा महासमुंद में निलंबन की कार्रवाई से संघ में आक्रोश है। संघ ने इसे द्वेषपूर्ण बताते हुए आदेश निरस्त करने की मांग की है। हड़ताल से फसल सत्यापन, किसान पंजीयन और राजस्व से जुड़े काम प्रभावित होने की आशंका है।



