छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*सारंगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को दी कड़ी चेतावनी**बस स्टैंड,सदर बाजार और तुर्की तालाब चौपाटी,गार्डन क्षेत्र में देर रात तक पैदल पेट्रोलिंग*

||प्रेस विज्ञप्ति||

*थाना प्रभारी ने नागरिकों से संवाद कर सुनीं शिकायतें, युवकों को दिया समझाइश*
सारंगढ़ -अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के दिशा-निर्देशन पर सारंगढ़ थाना क्षेत्र के रानी लक्ष्मीबाई कॉम्प्लेक्स, बस स्टैंड, सदर बाजार,तुर्की तालाब चौपाटी एवं अन्य संवेदनशील इलाकों में लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सारंगढ़ कोतवाली पुलिस के द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च और पैदल पेट्रोलिंग की गई।थाना प्रभारी कोतवाली सारंगढ़ प्रमोद यादव के नेतृत्व में कोतवाली थाना एवं पुलिस लाइन के जवानों के द्वारा थाना क्षेत्र का भ्रमण कर कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा असामाजिक तत्वों को कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। साथ ही युवकों को थाना बुलाकर समझाइश दी गई कि वे आपसी विवाद, झगड़ा-मारपीट, स्टंटबाजी और अनावश्यक समूहबाजी से दूर रहें। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि यदि क्षेत्र में कोई व्यक्ति बदमाशी या असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त दिखाई देता है तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें। इस दौरान बीट आरक्षकों एवं थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर भी आमजन को उपलब्ध कराए गए ताकि किसी भी परिस्थिति में सीधे संपर्क किया जा सके।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने रानी लक्ष्मीबाई कॉम्प्लेक्स, बस स्टैंड, सदर बाजार,तुर्की तालाब चौपाटी गार्डन में पैदल पेट्रोलिंग की। पुलिस की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना । फ्लैग मार्च के दौरान कई संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी गई तथा उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था संबंधी गतिविधियों में शामिल नहीं होने की चेतावनी दी गई।

👉जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस का संदेश—शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई–
*“जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम नागरिक निर्भीक होकर पुलिस को सूचना दें, प्रत्येक सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी जारी रहेगी तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button