
सारंगढ़ । जन्म से हृदय में छेद की गंभीर बीमारी से जूझ रहे मासूम रुद्रांश अजगल्ले के जीवन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की चिरायु योजना नई उम्मीद बनकर आई । ग्राम कोसीर के निवासी रुद्रांश का रायपुर में निःशुल्क हृदय ऑपरेशन होने से परिवार की वर्षों पुरानी चिंता दूर हो गई। सेवा संकल्प अभियान के तहत रुद्रांश की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत जरूरतमंदों के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलाव का उदाहरण है। रुद्रांश जन्म से हृदय रोग से पीड़ित था। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण महंगा ऑपरेशन बड़ी चुनौती था।
इसी दौरान आंगन बाड़ी एवं विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण कर रही चिरायु टीम ने बीमारी की पहचान कर उसे जांच एवं उपचार से जोड़ा। परीक्षण में जन्म जात हृदय रोग की पुष्टि के बाद चिरायु टीम की पहल पर 08 जुलाई 2026 को रायपुर स्थित वेंकटेश हॉस्पिटल में निःशुल्क हृदय ऑपरेशन सफलता पूर्वक कियाउपचार के बाद रुद्रांश के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। सारंगढ़ की चिरायु टीम ‘ए’ ने घर पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण किया। अब रुद्रांश सामान्य बच्चों की तरह खेल-कूद रहा है। माता-पिता ने चिरायु टीम, स्वास्थ्य विभाग व राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम जरूरतमंद बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में जिले में बच्चों की बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित किया जा रहा।



