छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

मोटर साइकिल चोरी मामले में कोतवाली सारंगढ़ को बड़ी सफलता

सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र कुमार पटेल और एसडीओपी गोविंद दीवान के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस को मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है।10 अक्टूबर 26 को सारंगढ़ बस स्टैंड, जिला अस्पताल के पास एक ही दिन में दो मोटरसाइकिलें चोरी हुई थीं।जिस रिपोर्ट पें कोतवाली सारंगढ़ में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आरोपी देवचरण पिता कार्तिक राम उम्र 24 वर्ष निवासी रायकोना थाना सरसीवा तथा पंकज पिता कांता प्रसाद निवासी रायकोना को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने चोरी स्वीकार की। कब्जे से 70 हजार रुपए कीमत की दो मोटर साइकिलें जब्त की गईं।

पूछताछ में 6 अन्य चोरी के मामले भी सामने आए। आरोपी जिले के बाहर सरायपाली, सागरपाली, लम्बरपाली रायगढ़ से भी गाड़ियां चोरी कर ओडिशा में बेचने की फिराक में थे। अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार 7 आरोपियों में 2 बालिग हैं, बाकी विधि से संघर्षरत बालक हैं। पुलिस ने कुल 8 मोटर साइकिलें जब्त की हैं, जिनमें 4 हीरो एचएफ डीलक्स, 1 स्कूटी और 1 हीरो स्प्लेंडर शामिल हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरी. विवेक सिंह चौहान, एएस आई रजक, प्रधान आरक्षक भुवन लाल काटले, महेंद्र सिंह मार्को, केशव प्रसाद देवता तथा आरक्षक नंद किशोर भारद्वाज, संजय भारद्वाज की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button