छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

मोदी के बारह साल महिलाएं गांव से अंतरिक्ष तक – लहरें

सारंगढ । भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के निर्देश पर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती बैजयंती नंदू लहरे ने यशस्वी प्रधान मंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी जन जन तक पहुंचाने की बात कही । श्रीमती लहरें ने कहाँ कि – नारी तू नारायणी की भावना अब भारत में हकीकत बन रही है। पिछले 12 वर्ष में महिला सशक्तिकरण के महा-अभियान ने देश की बेटियों, बहनों, माताओं को विकास की मुख्य धारा से जोड़ दिया है। आज भारत की नारी केवल परिवार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की भी मजबूत आधार शिला बन कर उभरी है।
खेतों में हल चलाने से लेकर अंतरिक्ष में सैटेलाइट लॉन्च करने तक महिला ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, परिश्रम और नेतृत्व का लोहा मनवाया है। स्व-सहायता समूहों के जरिए ग्रामीण महिलाएं उद्यमी बन रही हैं, तो वहीं बेटियां डॉक्टर, इंजीनियर, पायलट और वैज्ञानिक बनकर देश का नाम रोशन कर रही हैं। सेना व पुलिस में भी महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ी है। सीमा पर तैनात बेटियां अब देश की सुरक्षा की कमान संभाल रही हैं।
पिछले 12 वर्षों में नारी सशक्तिकरण को नई गति देने के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं।

श्रीमती लहरें ने बताया कि – उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि, मातृ वंदना और महिला आरक्षण जैसे प्रयासों ने करोड़ों महिलाओं को सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले पक्के घर ने महिलाओं को सुरक्षा और आत्म विश्वास दिया है।
छत्तीसगढ़ महतारी वंदन जैसी योजना से महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण हुआ है। छत्तीसगढ़ में भी बेटियों और माताओं के सम्मान के लिए कई कदम उठाए गए हैं। गांव – गांव में महिला समूह अब लखपति दीदी बनकर मिसाल पेश कर रही हैं ।
शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल, कॉलेजों में लड़कियों का नामांकन रिकॉर्ड स्तर पर,
रोजगार में स्टार्टअप से लेकर कॉरपोरेट तक, हर सेक्टर में नेतृत्व
, विज्ञान चंद्रयान 3 से गगन यान मिशन तक, महिला वैज्ञानिकों की अहम भूमिका
सुरक्षा सेना, CRPF, पुलिस में महिला अधिकारी की संख्या में बढ़ोतरी, पंचायत गांव की सरकार में 50% से अधिक महिला प्रतिनिधि का आना,
आज भारत की नारी घर से लेकर बॉर्डर तक, जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक हर कदम पर आगे बढ़ रही है। यह बदलाव केवल विकास का आंकड़ा नहीं, बल्कि नए भारत की उस नींव का प्रतीक है जिसे मोदी ने तैयार किया , अब नारी शक्ति राष्ट्र निर्माण की अभिन्न भागीदार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button