
सारंगढ़। कार्यालय कलेक्टर खनिज शाखा सारंगढ़ द्वारा जिले में ई-नीलामी के माध्यम से खनिज पट्टा आवंटन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए चिन्हित खनिज ब्लॉकों से संबंधित संशोधित जानकारी जारी की है । यह कार्यवाही संचालनालय भौमिकी तथा खनिजकर्म, नवा रायपुर के निर्देशों के परिपालन में की गई है। जारी पत्र के अनुसार जिले अंतर्गत चिन्हित खनिज ब्लॉकों खैराहा, कुटेला – दुर्गापाली तथा खमराडीह के संबंध में पूर्व में प्राप्त प्रतिवेदनों एवं जिला स्तरीय सैंड स्टैंडिंग कमेटी की बैठक के आधार पर संशोधित विवरण तैयार किया गया है । संबंधित जानकारी वन एवं राजस्व अभिलेखों के मिलान के बाद अंतिम रूप से प्रस्तुत की गई है ।
चिन्हित खनिज ब्लॉकों में इस प्रकार है खैराहा के ग्राम चंदाई, जुनाडीह, खैराहा, राफागुला सारंगढ़ GIS अनुसार रकबा 205. 806 हे. राजस्व रिकॉर्ड के तहत रकबा 212 . 062 हे. कुटेला दुर्गापाली तहसील सारंगढ़ शामि ग्राम हरिहर पाली, कुटेला, खम्हारडीह GIS अनुसार रकबा – 82. 252 हे. राजस्व रिकॉर्ड अनुसार रकबा – 89.583 हे. खमराडीह तहसील सारंगढ़ सम्मिलित ग्राम भैंसथान, भोजपुर, गाता डीह, खम्हारडीह, कुटेला, पचपेड़ी एवं सुलोनी GIS अनुसार रकबा 423.914 हे. राजस्व रिकॉर्ड अनुसार र. 428.010 हे. प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि – ई- ऑक्शन प्रक्रिया में पार दर्शिता सुनिश्चित करते हुए सभी अभिलेख अद्यतन रखें ।
खनिज संपदा के व्यवस्थित दोहन और राजस्व वृद्धि को ध्यान में रखते हुए यह कार्य वाही जिले के लिए महत्व पूर्ण मानी जा रही है खनिज विभाग अधिकारियों के अनुसार, संशोधित आंकड़ों के आधार पर आगामी ई – नीलामी प्रक्रिया को गति दी जाएगी, जिससे शासन को राजस्व लाभ मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी प्राप्त होगा । ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन होने से पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी । एक तरफ क्षेत्र को रोजगार की प्राप्ति होगी और विकास की गति तेज होगी लेकिन इस विकास में विनाश का बीजारोपण भी हो रहा है जो लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा ।














