छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

नगर पंचायत सीएमओ पर आरोप, पीआईसी रजिस्टर में छेड़छाड़ ?

बिलाईगढ़ । नगर पंचायत बिलाईगढ़ के सीएमओ यशवंत देवांगन के खिलाफ गंभीर शिकायतों को लेकर प्रशासनिक जांच जारी है। स्वच्छता समूह की महिलाओं ने कलेक्टर के समक्ष सीएमओ पर कथित लैंगिक उत्पीड़न की शिकायत की है। मामले को जांच के लिए एसडीएम बिलाईगढ़ को भेजा गया है और जांच दल गठित किए जाने की जानकारी है। इस बीच नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभारी अनूप जायसवाल ने एसडीएम को शिकायत देकर आरोप लगाया कि जांच से जुड़े महत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेज सीएमओ के निवास पर रखे गए हैं और उनमें छेड़छाड़ की जा रही है। शिकायत के अनुसार 7 सितंबर को पीआईसी रजिस्टर को निवास पर रखकर अध्यक्ष की अनुपस्थिति में लिखा-पढ़ी की गई।

शिकायत के बाद एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को सीएमओ के निवास पर भेजा गया। शिकायत कर्ता के अनुसार तहसील. नीलिमा अग्रवाल द्वारा पूछताछ में सी एम ओ ने अध्यक्ष की अनुपस्थिति में रजिस्टर में लिखा – पढ़ी की बात स्वीकार की। मौके पर वीडियो रिकॉर्डिंग किए जाने का भी दावा है। आरोप है कि – इस दौरान सी एम ओ ने हंगामा कर अधिकारियों से बदसलूकी की।

अध्यक्ष प्रभारी अनूप जायसवाल – सीएमओ को तत्काल हटाने, लैंगिक उत्पीड़न के आरोपों की शीघ्र जांच, पीआईसी रजिस्टर मामले में एफआईआर व निलंबन की मांग की है।

एसडीएम रजक –
सीएमओ के खिलाफ लैंगिक उत्पीड़न एवं पीआईसी रजिस्टर में छेड़छाड़ जैसी गंभीर शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जांच जारी है।

अनूप जायसवाल, अध्यक्ष – सी एम ओ पर स्वच्छता दीदियों से अशोभनीय व्यवहार और पीआईसी रजिस्टर में छेड़छाड़ के आरोप हैं, निष्पक्ष जांच कर एफ आई आर व निलंबन हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button