छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*शिवकुमार धारी की बड़ी कार्यवाही 6 किलो गांजा संग दो तस्कर गिरफ़्तार*

सारंगढ़ । जिले में नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए कप्तान आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन में पुलिस लगातार सख्त कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी शिव कुमार धारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 6 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर , अति. पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे व एसडीओपी विजय ठाकुर द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे । निर्देशों के पालन में 18 मार्च 26 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि – दो व्यक्ति बिना नंबर मोटर साइकिल से मादक पदार्थ लेकर भटगांव की ओर जा रहे हैं ।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर संदिग्धों को रोका । पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रंजू साहू ग्राम बलगी, कोरबा और लक्ष्मण दास मानिकपुरी ग्राम नवापारा, कटघोरा बताया । पुलिस द्वारा विधिवत नोटिस देकर तलाशी पंचनामा तैयार किया गया । तलाशी के दौरान मोटर साइकिल पर रखे लाल रंग के बैग एवं डिक्की से प्लास्टिक झिल्ली में भरा हुआ कुल 6 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद किया । बरामद गांजा की अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये, मोटरसाइकिल (यूनिकॉर्न) की कीमत लगभग 40 हजार रुपये आंकी गई है। इस प्रकार कुल 70 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई । पुलिस ने दोनों आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी शिव कुमार धारी, सहायक उपनिरीक्षक बलीराम निराला, प्रधान आरक्षक श्रवण बरिहा, आरक्षक खेलावन बघेल, राहुल खूंटे, अमित चौहान, लक्ष्मीकांत तांजय सहित समस्त थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button