श्री सिद्धि विनायक मंदिर का भव्य शुभारंभ 12 सितंबर से,, तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन में कलश यात्रा, मंदिर पूजा एवं प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित सारंगढ़

सारंगढ़ :- विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की कृपा से सारंगढ़ में श्री सिद्धि विनायक मंदिर के भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर श्री सिद्धि विनायक मंदिर निर्माण समिति सारंगढ़ द्वारा तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम के तहत 12 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। वहीं 13 सितंबर 2026 को मंदिर पूजा एवं शिखर कलश पूजा का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन के अंतिम दिन 14 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे श्री सिद्धि विनायक मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ संपन्न होगी।
यह धार्मिक आयोजन कलेक्ट्रेट भवन के पीछे, झरियापारा, सारंगढ़ में आयोजित किया जाएगा। मंदिर निर्माण समिति ने समस्त श्रद्धालु भक्तों एवं नगरवासियों से कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होकर भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।









