आम मुद्देछत्तीसगढ़

क्षेत्रीय साहू मित्र सभा नेहरु नगर इकाई का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह एवं होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन …

रायपुर । नेहरु नगर माॅडन टाऊन एवं संलग्न क्षेत्र इकाई साहू मित्र सभा भिलाई नगर का महिला दिवस समारोह और होली मिलन समारोह
हर्षोल्लास पूर्वक गरिमामई माहौल में इकाई के महत्वपूर्ण क्षेत्र विनोबा नगर के आंगनबाड़ी प्रांगण में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में अतिथि के रूप में इस क्षेत्र के समाजसेवी धनेश्वर निर्मलकर और समाज के सलाहकार डा दीनदयाल साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महिलाओं के उत्थान के लिए संस्था के उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला साहू और संयोजिका प्रेमलता साहू ने अपने विचार रखे। इसके बाद निर्मलकर जी ने सामाजिक संगठन को मजबूत करने के लिए तरह के आयोजन करने पर जोर दिया। सलाहकार डा दीनदयाल साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस क्षेत्र की महिलाओं के साथ पुरुष वर्ग भी सामाजिक संगठन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं यही कारण है कि आज का उत्सव प्रमाण के रूप में हमारे सामने है।
इस पूरे कार्यक्रम में नंगाडे की थाप पर फाग गीत का आनंद लिया गया। जिसमें महिला और पुरुष थिरकने लगे। कार्यक्रम में इस इकाई के सभी सदस्यों के अलावा अध्यक्ष- लालजी साहू, उपाध्यक्ष- संतराम साहू, उपाध्यक्ष- उर्मिला साहू, संगठन सचिव- शिवप्रकाश साहू, कुंजलता साहू, कोषाध्यक्ष- सोमनाथ साहू, सचिव- चन्द्रशेखर साहू, उपसचिव जितेन्द्र कुमार साहू के अलावा विशेष रूप से इस क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने में अपनी भागीदारी दी। कार्यक्रम का संचालन शिव कुमार साहू तथा आभार प्रदर्शन चन्द्रशेखर साहू ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button