छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*ग्राम हरदी में जल उत्सव पखवाड़ा एवं जलअर्पण दिवस कार्यक्रम संपन्न*

सारंगढ़ । 10 मार्च 2026 को जल जीवन मिशन अंतर्गत जिला सारंगढ़ के विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत जुनवानी के ग्राम हरदी में ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच , सचिव , पंचगण एवं जल वाहिनियों की उपस्तिथि में जल उत्सव पखवाड़ा एवं जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा ग्रामवासियों को जल जीवन मिशन योजना की जानकारी, योजना का संचालन एवं संधारण , जल कर संग्रहण, जल का महत्व एवं प्रत्येक घर में सोक्ता गढ्ढ़ा बनाने को लेकर विस्तार पूर्वक समझाया गया। ग्राम में लीकेज पहचान कर उनकी मरम्मत करने पर चर्चा हुई कार्यक्रम के अगले चरण में पानी की गुणवत्ता एवं बीमारियों के प्रति जागरूकता लाने हेतु जल वाहिनियों को FTK किट के माध्यम से जल परीक्षण करना सिखाया गया।तत्पश्चात ग्राम पंचायत सरपंच , सचिव, पंचगण एवं समस्त ग्रामवासियों को ग्राम पंचायत हस्तांतरण कर प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button