
सारंगढ़। जिला के रायकोना ठगी कांड में सरसीवां पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बैंक कर्मचारियों की साठगांठ का खुलासा किया है। होल्ड खाते से फर्जी लेटरपैड लगाकर राशि आहरण के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में HDFC बैंक सारंगढ़ के 3 कर्मचारी जो अभिषेक जायसवाल, दिनेश अनंत, पूजा मानिकपुरी शामिल हैं। वहीं HDFC बैंक बिलाईगढ़ के 3 कर्मचारी टीकाराम साहू, हनुमंत राव टंडन और प्रमोद देवांगन को भी गिरफ्तार किया गया। महाठग शिवा साहू के होल्ड खाते से 10 लाख और उसकी कथित मंगेतर रितु साहू के खाते से 21 लाख रुपये की अवैध निकासी की गई। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि – दोनों शाखा प्रबंधकों की भूमिका संदिग्ध मानते हुए पुलिस जांच में जुटी है ।













