
सारंगढ़ । गर्मी शुरू होते ही कमला नगर, पहाड़ी इलाकों मे पानी की किल्लत शुरू हो चुकी है , समाजसेवी सतीश यादव द्वारा भेजे जा रहे निःशुल्क पानी टैंकर पहुंचते ही उमड़े लोग, कतार से लगाकर पेयजल वितरण कराया नगर में गर्मी की शुरुआत होती ही कई जगह लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं । इस समस्या को देखते हुए सामाजिक संस्था सेवा भारती की ओर से समस्या ग्रस्त वार्डों में नि:शुल्क टैंकर भेजकर लोगों को घर-घर पेयजल सप्लायी कर सराहनीय कार्य कर रही है। जिससे लोगों को राहत मिल रही है।
समाजसेवी सतीश यादव पिछले कई वर्षों से हर रोज पेयजल संकट से जूझ रहे वार्डों में निशुल्क टैंकर पहुंचाकर पेयजल वितरण का कार्य कर रहे हैं। सतीश यादव ने बताया कि – नपा के कई वार्डों में गर्मी से लोग पेयजल समस्या से परेशान है । ऐसे में संस्था की ओर से जलरथ नाम से निशुल्क पेयजल टैंकर आपूर्ति की शुरुआत की गई है। उनकी ओर से नपा के कई वार्ड में टैंकरों से पेयजल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है ।इससे पानी से त्रस्त लोगों को राहत मिलेगी।














