छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*बाल स्वास्थ्य योजना से राध्या की लौटी मुस्कान*

सारंगढ़ । बिलाईगढ़ के ग्राम दुल्लापुर निवासी दाऊराम नारंग के घर 14 अप्रैल 25 को बेटी राध्या का जन्म हुआ तो माता पिता ख़ुशी थे मानो उनकी दुनिया जैसे रोशन सी हो गई थी । पहली बार माता – पिता बनने की खुशी तो थी ही लेकिन एक चिंता भी थी, जन्म के साथ ही राध्या की होंठ और तालू में विकृति थी । मजदूरी करके परिवार का जीवन-यापन करने वाले पिता के लिए इलाज करा पाना काफी मुश्किल था । प्रा. स्वा. केंद्र भटगांव के डॉ लोकेश अजय ने उन्हें चिरायु योजना की जानकारी देने के साथ ही बच्चों को मिलने वाली निःशुल्क इलाज के संबध में जानकारी दी, और चिरायु टीम सी बिलाईगढ़ को सूचित किया । निःशुल्क ईलाज की जानकारी परिवार के लिए किसी आशा की किरण से कम नहीं थी । चिरायु टीम से डॉ. लकेश्वर पटेल व फार्मासिस्ट मिथलेश रत्नाकर के टीम ने आंगन वाड़ी भ्रमण के दौरान उनका घर जाकर राष्ट्रीय बाल स्वा. योजना व इलाज की विस्तृत जानकारी प्रदान किये ।

जिससे परिवार चिरायु के माध्यम से इलाज क लिए राजी हो गए । राध्या को बेहतर इलाज के लिए रायपुर स्थित मेडीशाइन हॉस्पिटल भेजा गया , जहां डॉक्टरों के द्वारा राध्या का ऑपरेशन किया गया । ऑपरेशन और बेहतर इलाज के बाद बच्चा स्वस्थ है । परिजनों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधि. डॉ एफआर निराला, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएल इजारदार, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश खूंटे, डॉ शशि जायसवाल चिरायु टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है । उन्होंने कहा कि – गरीब परिवारों के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है । सरकार ने गरीबों की पीड़ा को समझा और इलाज के लिए बेहतर संस्थानों में भेज कर निःशुल्क इलाज करा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button