छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*खेत में सड़ी – गली लाश मिलने से फैली सनसनी*

सारंगढ़ । जिले के सरसीवां थाना क्षेत्र में उस वक्त सन सनी फैल गई, जब धानगांव के एक खेत में सड़ी-गली लाश बरामद हुई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, मृतक की पहचान गोपालपुर गांव के परदेशी साहू के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि मृतक परदेशी साहू मानसिक रूप से विक्षिप्त था और बीते कुछ दिनों से लापता था। परिजनों ने सरसीवां थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी । सुबह जब एक किसान अपने खेत में दवाई का छिड़काव करने गया, तो उसकी नजर खेत में पड़ी सड़ी – गली लाश पर पड़ी। किसान ने तुरंत इस बात की जानकारी गांव के सरपंच सुरेश नवल को दी ।सरपंच ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और सरसीवां थाने को सूचना दी। सूचना के बाद सरसीवां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस दौरान मृतक के परिजन भी घटना स्थल पहुंचे, जिन्होंने कपड़ों से शव की पहचान परदेशी साहू के रूप में की । परिजनों ने बताया कि – परदेशी साहू मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था और मांनसिक रूप से विक्षिप्त था । फिलहाल सरसीवां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button