छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*राज्योत्सव रजत जयंती समापन समारोह में सम्मिलित हुए विधायक और जनपद अध्यक्ष*

सारंगढ़ । जिला मुख्यालय के खेलभाठा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव रजत जयंती के समापन समारोह में जपं अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह के साथ सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े , बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे , पूर्व विधायक सुश्री कामदा जोल्हे , कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे , जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन सहित जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, क्षेत्रीय जन प्रतिनिधिगण, गणमान्यजन क्षेत्रवासी , छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । यह रजत जयंती महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के अतिथियों का स्वागत जिला प्रशासन के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया । समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार वितरित किए । छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यालय की गौरवशाली उपलब्धियां को दर्शाया । अतिथियों ने बच्चों के आत्मविश्वास व प्रतिभा की सराहना किये । श्रीमती ममता राजीव सिंह ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को मेहनत , अनुशासन, समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी । उन्होंने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि – आज के विद्यार्थी ही कल के राष्ट्र निर्माता है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button