
सारंगढ़ -नगर के हृदय स्थल आजाद चौक मे स्थित नया तालाब जहां का पानीं एक समय में पूरे सारंगढ नगर के घर घर मे लोगो के पीने के साथ ही खाना पकाने के काम मे आता था,आज यह तालाब गंदगी और अतिक्रमण का दंश झेल रहा है इसके विरुद्ध यहां विरोध के स्वर मुखर होने लगा है।भाजपा के जिला विधिक प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष एवं अधिवक्ता/नोटरी अनुरोध पटेल ने आज जनदर्शन में कलेक्टर संजय कन्नौजे को ज्ञापन देकर नया तालाब के अतिक्रमण व गंदगी के संबंध मे ज्ञापन दिया है, अधिवक्ता पटेल जी ने बताया कि कलेक्टर कन्नौजे जी ने ज्ञापन के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
उल्लेखनीय हो अधिवक्ता अनुरोध पटेल नगर के जन समस्याओं को समय समय पर सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रशासन को अवगत कराते रहते हैं।














