
सरसीवा – अंचल के ग्राम बम्हनपुरी में आयोजित नवधा रामायण में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने भाग लिया तथा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया अपने संबोधन में संजय पांडेय ने भगवान राम का गुणगान करते हुए कहा कि श्रीरामजी का चरित्र हमें मर्यादित जीवन जीने की प्रेरणा देता हैं रामजी की लीला हमें सिखाती हैं कि जीवन में कितने भी कष्ट हो हमें विचलित नहीं होना चाहिए
बम्हनपुरी नवधा रामायण के इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी अनिल साहू वरिष्ठ भाजपा नेता किशन शुक्ला दुर्गेश केशरवानी सारंगढ़ मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी दीपक अग्रवाल मुद्रिका राय निलेश दुबे दिनेश चंद्रा बरत साहू अक्षत स्वर्णकार बम्हनपुरी सरपंच तालसिंग रत्नाकर चोरभट्ठी सरपंच अंजना बालकुमार जांगड़े पूर्व सरपंच धनेश्वरी साहू भुवनेश्वर यादव एवं सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहें














