
सारंगढ़ । चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेशमंत्री दीपक अग्रवाल ने कहा कि – भारतीय संविधान का अनुच्छेद 19 (1) (ई ) प्रत्येक भारतीय नागरिक को देश के किसी भी हिस्से में रहने और बसने का अधिकार प्रदान करता है जो उसका मौलिक अधिकार है । अमित बघेल ने अग्रवाल समाज के प्रति जो आपत्ति जनक टिप्पणीयों को न केवल समाज की गरिमा पर प्रहार बताया बल्कि इसे संविधान का खुला अपमान भी कहा । दीपक ने कहा कि – भारत विविधता में एकता का देश है , जहां हर नागरिक को स्वतंत्रता , समानता और सम्मान का अधिकार है। ऐसे में किसी समाज , समुदाय , वर्ग के खिलाफ असंवेदन शील और भड़काऊ टिप्पणी करना देश की सामाजिक सौहार्दता को चोट पहुंचाने के समान है । अमित बघेल की टिप्पणी देश की एकता को कमजोर करने , समाज में वैमनस्य फैलाने का कार्य कर रही है । अग्र समाज ने इसे राष्ट्र विरोधी करार देते हुए प्रशासन से मांग की है कि – अमित बघेल के खिलाफ तत्काल राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज किया जाए ।














