
साऱंगढ़ । जिला कलेक्टर डॉ संजय कनौजे के निर्देश अनुसार मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम द्वारा आशा वृद्ध आश्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में आश्रम के सभी वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयां निशुल्क प्रदान की गई । इस दौरान डॉक्टरों ने वरिष्ठ नागरिकों को नियमित जांच और संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी ।मुख्य नपा अधिकारी ज्ञान पुंज कुलमित्र ने बताया कि – कलेक्टर के आदेशानुसार वार्ड नं 07 वृद्धाश्रम में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर समस्त वृद्धजनों व स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । इस अवसर पर सीएमओ ज्ञानपुंज कुलमित्र, सहायक अभियंता महेंद्र कुमार पैंकरा, उपअभियंता उत्तम सिंह कंवर उपस्थित रहे, सीएमओ ने बताया कि – कलेक्टर के आदेशानुसार एसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि – वृद्धजनों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकें ।














