मित्तल स्टोन क्रेशर में घटित एक महिला की मौत मामले में खनिज विभाग ने की जांच,क्रेशर उद्योग में मिली अनियमितता,नोटिस जारी

कलेक्टर महोदय श्री धर्मेश कुमार साहू ज़िला सारंगढ़ – बिलाईगढ़ द्वारा दिये गये निर्देश तथा खनिज अधिकारी श्री एच डी भारद्वाज के मार्गदर्शन में खनिज अमला द्वारा बिलाईगढ क्षेत्र में स्थित मित्तल स्टोन क्रेशर प्रो. सुरेश अग्रवाल जहां संचार माध्यम से प्राप्त जानकारी अनुसार दुर्घटना के घटने से एक महिला के मौत के खबर पर उक्त स्थल का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान छ. ग. खनिज खनन परिवहन भंडारण नियम 2009 के शर्तो और नियमों का उल्लंघन पाया गया जिसमे भंडारण स्थल में फेंसिंग तथा दीवारों का घेरा नही होना पाया गया,स्थापित क्रेशर में डस्ट सेपरेशन हेतु कवर नहीं होना पाया गया,मौका स्थल पर फर्स्ट एड बॉक्स एवम् प्राथमिक सुरक्षा उपकरण नही पाए गए आदि के संबंध में मित्तल स्टोन क्रेशर प्रो. सुरेश अग्रवाल को नोटिस दिया गया तथा क्रेशर को सील कर बंद किया गया उक्त संबंध में पांच दिवस भीतर जवाब प्रस्तुत नही करने पर छ. ग. खनिज खनन परिवहन भंडारण नियम 2009 के तहत एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर महोदय के निर्देश और खनि अधिकारी के मार्गदर्शन में अवैध उत्खनन,परिवहन एवं भण्डारण की कार्यवाही आगे भी निरंतर की जायेगी।













