छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ सिटी कोतवाली द्वारा अवैध शराब व जुआ पर लगातार कार्यवाही से संलिप्त लोगों में हड़कम्प किसी को बख्शा नहीं जायेगा -भावना सिंह

सारंगढ़ – विवरण पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा,अति. पुलिस अधीक्षक कमलेश चंदेल एवं एसडीओपी अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली श्रीमती भावना सिंह के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के अलग-अलग टीम द्वारा अवैध शराम पर रोक लगाने हेतु मुखबिर सूचना पर आरोपी गण के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत निम्न कार्यवाही किया गया । धारा 34 (2)59 (क) आबकारी के विरूद्ध आरोपीगण संजू यादव पिता श्याम लाल यादव उम्र 28 वर्ष , मोतीचंद निषाद पिता लक्ष्मण निषाद उम्र 24 वर्ष साकिन टिमरलगा से 40 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 32 सौ रु.10 पाव सिन्डीकेट अंग्रेजी शराब कीमती 1200 रू. जुमला 9 लीटर देशी एवं अग्रेजी शराब कीमती 4400 रू. एवं मोटर सायकल हीरो पैशन प्रो कमांक सीजी 6पीए 3829 कीमती 10,000 रु० जप्त की गई । धारा 34 (2) 59 (क) आ. के विरूद्ध आरोपी लक्ष्मी कुर्रे पति देव राम कुर्रे उम्र 50 वर्ष सा. कुर्राहा से अवैध 25 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 5000 रु० जप्त की गई।

धारा 34 (2) 59 (क) आब. के विरुद्ध आरोपी सत्यम सिंह पिता स्वागब्बर सिंह उम्र 25 वर्ष सा. जिल्दी से अवैध देशी प्लेन शराब 10.800 लीटर कीमती 4800 रू० जप्त की गई।धारा 34(1) क आबकारी के विरूद्ध आरोपी देवेन्द्र खाण्डे पिता राजेश प्रसाद उम्र 27 वर्ष सा० कोतमरा से अवैध 4 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 800 रु० जप्त की गई। धारा 34 (2)59 (क) आबकारी के विरूद्ध आरोपी रूक्मणी महिलाने पति दयानंद महिलाने उम्र 45 वर्ष सा. जिल्दी से अवैध कच्ची महुआ शराब 8 लीटर कीमती 1600 रू० जप्त की गई।

वही इसी धारा 34(2)59 (क) आब. के विरुद्ध आरोपी राकेश श्रीवास पिता तुलसी श्रीवास उम्र 20 वर्ष सा. कमला नगर सारंगढ़ से अवैध देशी प्लेन शराब 6.120 लीटर कीमती 2720 रु० जप्त की गई। धारा 34 (2)59 (क) आब. के विरुद्ध आरोपीगण लक्ष्मी लाल साहू पिता दुकालु साहू उम्र 36 वर्ष , जितेन्द्र कुमार साहू पिता पंचराम साहू उम्र 40 वर्ष निवासी अमलीडीपा नावागांव थाना केडार से अवैध देशी प्लेन 7.200 लीटर कीमती 3200 रु० एवं मोटर सायकल बजाज सीटी कमांक सीजी 13 एएच 2499 कीमती 20,000 रू० परिवहन करते जप्त की गई। धारा 34(1) क आबकारी के विरुद्ध आरोपी राकेश बघेल पिता हीराराम बघेल उम्र 24 वर्ष सा. चुरेला से अवैध 3 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 600 रू० जप्त की गई।

विदित हो कि – अक.218 धारा 34 (2)59 (क) आ. के विरूद्ध आरोपी मनोज कुमार कुर्रे पिता रामाधार कुर्रे उम्र 45 वर्ष निवासी कटेकोनी से अवैध देशी प्लेन 7. 200 लीटर कीमती 3200 रु० एवं एक सफेद रंग की स्कुटी एक्टिवा क्रमांक सीजी 13 एजी1250 कीमती-30,000 रु० परिवहन करते जप्त की गई। धारा जुआ के विरुद्ध आरोपीगण परमेन्द्र कुमार पिता सन्तुराम उम्र 37 वर्ष सा. कुटेला , धरमदास महंत पिता दशरथ दास उम्र 46 वर्ष सा. भोजपुर के कब्जे से 1120 रू. 52 पत्ती तास व बोरी जप्त की गई। वारंट तामीली जानकारी स्थायी वारंट 7 तामील की गई वहीं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही 107,116 की हुई । 151 जा.फौ. का प्रकरण दर्ज हुआ । मोटर व्हीकल एक्ट 23 वाहन से रकम 77 सौ रु. का जुर्माना काटा गया । उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भावना सिंह व समस्त स्टाफ द्वारा संपूर्ण कार्यवाही में प्रमुख भूमिका रही। आरोपी गणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button