Blog

सारंगढ़ के राजा एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नरेश चन्द्र सिंह के मुर्ति का अनावरण मुख्यमंत्री शिवराज के हाथों संपन्न

छत्तीसगढ, सारंगढ़ एवं समस्त आदिवासी समाज के लिए गर्व और सम्मान का पल

भोपाल न्यूज़
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

गौरवपूर्ण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मंत्रालय (वल्लभ भवन) प्रांगण में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों म.प्र. के छठवें एवं म.प्र. तथा छत्तीसगढ के एकमात्र आदिवासी मुख्यमंत्री और सारंगढ़ रियासत के राजा स्व. राजा नरेशचंद्र सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में स्व. राजा साहब की बेटियां श्रीमती कमला देवी सिंह जी (पूर्व मंत्री) एवं सुश्री राजा पुष्पा देवी सिंह जी (पूर्व सांसद लोकसभा), राजकुमारी कुलिशा देवी जी, दामाद डॉ. परिवेश मिश्रा जी, श्री योगेन्द्र सिंह (विधायक लखनादौन) एवं राजा साहब के परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।
मध्यप्रदेश के मंत्रालय वल्लभ भवन में पूर्व मुख्यमंत्री स्व.राजा नरेशचंद्र सिंह के मुर्ति स्थापन सारंगढ़ गिरि विलास राजघराने के लिये गौरव की बात तो है ही वहीं यह सम्मान सारंगढ़ और संपूर्ण छत्तीसगढ़ के लिये भी गौरव गाथा भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button