छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

कब मिलेगा गरीबों को अपना घर ? लालफीताशाही की साजिश का शिकार हुआ गरीबों का सपना

सारंगढ़। नया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों का अपने घर का बरसों पुराना सपना लाल फीताशाही की भेंट चढ़ गया है। 5980 लाख की योजना फाइलों में दबी शासन द्वारा दानसरा में अटल विहार योजना के तहत 10.094 हेक्टेयर जमीन पर भव्य आवासीय योजना स्वीकृत की गई थी। इसके तहत 50 MIG, 252 LIG और 152 EWS कुल 454 घरों का निर्माण होना है। जिसकी लागत *रु. 59 करोड़ 80 लाख 64 हजार (598064000.00)* है। टेंडर खुला, पर काम नहीं। इस कार्य की निविदा 4 अगस्त 2026 को समाप्त हो गई थी और 7 अगस्त 2026 को निविदा खोलने की तिथि थी। निविदा खुल भी गई, लेकिन आज दो महीने बाद भी काम प्रारंभ नहीं हो पाया है।

सूत्रों के अनुसार फाइल आज भी अधिकारियों और कर्मचारियों के टेबल पर दबी पड़ी है। अब तक कार्यादेश (Work Order) जारी नहीं हुआ है। सबसे बड़ा सवाल कब कार्यादेश होगा? कब कार्य चालू होगा? कब गरीबों को अपना घर मिलेगा? सारंगढ़ के गरीबों का यह सपना पहले ही दो बार जगह बदलने और चार-पांच बार निविदा निरस्त होने का दंश झेल चुका है। अब जब टेंडर खुल गया है तो यह लालफीताशाही की साजिश का शिकार हो रहा है। जिले के जागरूक नागरिकों ने कलेक्टर महोदय से मांग की है कि – उक्त विषय पर शीघ्र संज्ञान लेकर गरीबों के आवास के सपने को फाइलों से निकाल कर जमीन पर उतारा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button