छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

*दहिदा में NEP 2020 इन एक्शन*

सारंगढ़ । प्रा. शाला दहिदा की प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी के प्रेरणा, विद्यालय के प्रति उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए दहिदा ग्रापं के सरपंच सहसराम जांगड़े द्वारा स्कूली छात्रों के लिए ग्रीन बोर्ड दान किया। यह पहल बुनियादी शिक्षा एवं सहयोग का बेहतरीन उदा. प्रस्तुत करता है।
सरपंच जांगड़े द्वारा प्रा.शाला दहिदा के नौनिहालों के शिक्षण स्तर को सुधारने के लिए आधुनिक ग्रीन बोर्ड भेंट किया गया व प्रपा प्रियंका की प्रेरणा से खेल-कूद के मैदान को सरपंच और जन सहयोग से आकर्षक औऱ साफ-सुथरा बनाकर स्कूल को सौंपा गया। यह घटना NEP 2020 से जुड़ाव ,
सामुदायिक भागीदारी , शिक्षा नीति की सिफारिश के अनुसार, स्थानीय नेतृत्व स्कूल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए आगे आ रहा है।आनंद दायी शिक्षण Joyful Learning नए ग्रीन बोर्ड और खेल का मैदान बच्चों को तनाव मुक्त, खेल-खेल में सीखने का माहौल देंगे, जो NEP 2020 की प्राथमिकताओं में शामिल है। सरपंच जांगड़े को प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी एवम शालेय परिवार ने धन्यवाद प्रेषित किया है । अवसर पर असरिता टोप्पो, संजय कुमार मिश्रा, खेमराज पटेल ,सभी स्कूली छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button