
सरसींवा । कांग्रेस सेवादल के सरसींवा में संगठन विस्तार बैठक रखी गई। मुख्य रूप से जिकांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, वरिष्ठ नेता नेमीचंद केशरवानी, प्रदेश सचिव छत्रसाल साहू, जिमहामंत्री नीतीश बंजारे, अ. जिला अध्यक्ष कमलेश कुर्रे, अप्पू नवरंग, दिलीप अनंत, राकेश मानिकपुरी, श्रीमती लता जाटवर, श्रीमती मीना बंजारे, जागेश्वर लहरें, राजकुमार जांगड़े, फिरितराम खटकर, अगरदास, युगल किशोर साहू, चितरंजन रात्रे, सुश्री उत्तरा साहू, रेशम अजय, प्यांशु जांगड़े, अमृत साहू, पार्षद राम गोपाल साहू, रंजीत कर्ष, जगदीश साहू, प्रकाश चंद, मनोज साहू एवं नवनियुक्त पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष इन्दूभूषण पड़वार जी ने कहा भाजपा की डबल इंजन सरकार देश में सांप्रदायिकता फैलाकर भाईचारा खत्म कर रही है, लोगों को भ्रमित कर रही है व अर्थ व्यवस्था गिराकर देश को पीछे धकेल रही है। इसका मुंह तोड़ जवाब देने के लिए सेवादल संगठन अब बूथ स्तर तक जाएगा, भाजपा का काला चिट्ठा लोगों को बताएगा और राष्ट्रीय हित में कांग्रेस की सरकार बनाना जरूरी है, यह संदेश देकर जन-जागरूकता अभियान चलाएगा । बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, रूपरेखा भी तैयार की गई।



