
सारंगढ़। भाजपा अजा मोर्चा की विधानसभा स्तरीय बैठक भाजपा का. में आयोजित हुई। बैठक में मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष डॉ. जांगड़े ने जपं परिसर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद बाबा गुरु घासीदास की ज्ञान स्थली में जैतखाम की पूजा- अर्चना की। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जांगड़े ने कार्यकर्ताओं से बूथ संरचना को मजबूत करने और नपा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर ज्योति पटेल, सुभाष जालान, कामदा जोल्हे , ओमेश जिभेकर, अनिल सोनवानी,रमाशंकर बंजारे, देवेंद्र रात्रे, शिवकुमार चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



