
सारंगढ़ । जिपं सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बिनोद भारद्वाज ने बताया कि – वोटर लिस्ट और चुनाव प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं, वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत बिनोद ने कहा कि – वर्तमान भाजपा शासन में लोकतंत्र का खुले आम चीरहरण हो रहा है।मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि- उन्हें निर्देश देने वाले शकुनी व दुर्योधन कौन हैं, यह बड़ा प्रश्न है ? बिनोद ने कहा कि- संविधान ने नागरिकों को अपनी सरकार चुनने का अधिकार दिया था, लेकिन आज मतदाता सूची को लेकर गंभीर सवाल हैं।
बिनोद ने आरोप लगाया कि- विशेष गहन पुनरीक्षण के नाम पर देश में 13 करोड़ और छग में 25 लाख मतदाता के नाम सूची से हटाए गए हैं। इस की निष्पक्ष जांच हो। यह लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है। मांग है कि – पुरानी मतदाता सूची फिर से लागू की जाए और चुनावों की समीक्षा हो। तीन सदस्यीय आयोग में दो सदस्यों की आपत्ति के बावजूद मुख्य आयुक्त द्वारा फैसले लेने से आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं ? भारद्वाज ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की और कहा कि – कांग्रेस पूरे देश में लोकतंत्र बचाओ अभियान चला रही है।



