*आखिरकार पार्षद गीता थवाईत के निजी खर्च से बनी नर्सरी चौक कसेर गली की क्रासिंग नाली*

नवयुवकों ने किया श्रमदान
सारंगढ़ :- सारंगढ़ नगर स्थित वार्ड क्रमांक 12 फुलझरिया पारा के नर्सरी चौक स्थित कसेर गली की क्रासिंग नाली पिछले डेढ़ वर्ष से जर्जर और टूटी -फूटी थी।इस क्रासिंग नाली में इस दरम्यान कई राहगीर और बाईक सवार गिर चुके थे।वही बरसात मौसम में नाली की गंदगी सड़क पर बिखर जाती थी कसेर गली की इस क्रासिंग नाली के पुनर्निर्माण के लिये वार्ड पार्षद गीता थवाईत ने दर्जनों पत्र मुख्य नगरपालिका अधिकारी को लिखा वही वार्ड के जागरुक रहवासी भी इस क्रासिंग नाली के नवनिर्माण के लिये नगरपालिका के साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 में गुहार लगाया लेकिन यह सभी क्रिया कोशिश बेकार साबित हुई अब चूंकि नवरात्र पर्व का समय आ ही गया हैं जिसे देखते हुये वार्डवासियों और नर्सरी चौक दुर्गोत्सव समिती ने पार्षद गीता थवाईत से इस क्रासिंग नाली के नव निर्माण का पुन:निवेदन किया तो पार्षद गीता थवाईत ने अपने स्वयं के निजी खर्च से क्रासिंग नालीनिर्माण मटेरियल देकर इस जर्जर पुलिया का जीर्णोद्धार किया है वही नवयुवकों ने इसमें श्रमदान भी किया।अभी नवरात्र पर्व आने के दो दिवस पूर्व ही पार्षद ने नर्सरी चौक दुर्गा पंडाल के आस पास सड़क और नालीयो की सफाई को भी अंजान दी है। नर्सरी चौक दुर्गोत्सव समिती और वार्डवासियों ने इस नेक कार्य के लिये पार्षद गीता थवाईत को साधुवाद ज्ञापित किया है।



