छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

पीएम मोदी के संबोधन को सैकड़ों लोगों ने सुना

सांसद राधेश्याम राठिया ने दिलाया विकसित भारत का सामूहिक संकल्प

सारंगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत मंगलवार को जिला सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में शासन द्वारा सेवा ज्योति यात्रा और विशाल रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के वर्चुअल संबोधन को सुना।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री जी ने कहा – ये 25 वर्ष सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के रहे हैं। यह केवल मेरा नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास का काल खंड है। हमें विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर चलना है, यह केवल सरकार का संकल्प नहीं, बल्कि हर नागरिक का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा की यह ज्योति हर बूथ, हर घर तक पहुंचनी चाहिए।

पीएम के संबोधन के पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया जी द्वारा उपस्थित जनसमूह को विकसित भारत के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प दिलाया । इसके पश्चात उन्होंने विधिवत मशाल प्रज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ किया। सेवा ज्योति यात्रा खेलभाठा परिसर से निकल कर भारत माता चौक होते हुए जवाहर भवन पहुंची, जहाँ यात्रा का समापन हुआ और सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल, भुवन मिश्रा, बरत,भरत जाटवर, हरिनाथ खुटें सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आमजन उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम स्थल पर भाजपा के बैनर जिस तरह से लगाए गए थे, उसे देखकर यह अंदाजा लगा पाना मुश्किल था कि यह कार्यक्रम शासकीय आयोजन है या भाजपाई कार्यक्रम, जिसकी चर्चा भी लोगों में होती रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button