छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

नंदा चौक के खुले मंच को मिली एयरपोर्ट चेयर,, पत्रकार संघ की मांग पर नपा अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे ने की पहल

सारंगढ़ :- नगरीय निकाय चुनाव में महज तीन माह शेष हैं। ऐसे में नपा अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे द्वारा अध्यक्ष मद की राशि का सदुपयोग करते हुए नगर के विभिन्न स्थानों पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पूर्व में मंदिरों में एयरपोर्ट चेयर वितरित करने के बाद अब शहर के महत्वपूर्ण स्थलों पर भी चेयर दी जा रही हैं। इसी क्रम में नगर के हृदय स्थल नंदा चौक स्थित खुले मंच के लिए भी चेयर प्रदान की गई है। नंदा चौक वह स्थान है जहां पत्रकारिता के भीष्म पितामह माने जाने वाले श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह ठाकुर, भरत अग्रवाल, राम किशोर दुबे,मिलाप बरेठा, ओमकार बानी सहित अन्य वरिष्ठ जन बैठा करते हैं। उनकी मांग पर नपाध्यक्ष सोनी बंजारे ने दो एयरपोर्ट चेयर प्रदान की। इस पहल के लिए श्रमजीवी पत्रकार संघ ने नपा अध्यक्ष का हृदय से आभार व्यक्त किया है, वहीं नंदा चौक समिति के सदस्यों ने भी उनकी उदारता की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button