
सारंगढ़। 27% आरक्षण, जातिगत जनगणना की मांग को लेकर ओबीसी महासभा छग ने ताकत दिखाई।
बस्तर संभाग के हजारों सामाजिक बंधुओं ने प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम साहू के निर्देशन में रैली निकाली । नेतृत्व बस्तर संभागीय अध्यक्ष दिनेश यदु और प्रदेश महासचिव सतीश यादव ने किया। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। वहां राष्ट्रपति, पीएम, राज्यपाल और सीएम के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
दो प्रमुख मांगें रखी गईं – 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम हो और जातिगत जनगणना हो, तथा छत्तीसगढ़ में OBC को 27% आरक्षण तत्काल लागू हो।
प्रदेश सहसचिव सतीश यादव ने कहा कि कई बार ज्ञापन दे चुके हैं, पर कार्रवाई नहीं हुई। 60% आबादी वाले वर्ग की गिनती न होना दुर्भाग्य जनक है।
जातिगत जन गणना से ही सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक स्थिति का सही आकलन होगा और योजना का आधार बनेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि लोकसभा सत्र तक मांग पूरी नहीं हुई तो जंतर-मंतर पर उग्र आंदोलन होगा। नवंबर 2026 तक मांग पूरी न होने पर सड़क से सदन तक आंदोलन होगा।इस दौरान खिलेश साहू, सागर साहू, नरेश पटेल, अनिल चौधरी, जाहिद खान, गौतम यादव, राजू निषाद, भानु गोस्वामी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



