छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

पितृ पक्ष पर गोपाल जी मंदिर छोटे मठ में पूर्व महंत चैतन्य दास का पुण्य स्मरण

महंत बंशीधर दास ने कराया संत-विप्र भोज, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मठ परिसर

सारंगढ़। पितृ पक्ष के पावन अवसर पर गोपाल जी मंदिर छोटे मठ में श्रद्धा और भक्ति का भावपूर्ण संगम देखने को मिला। मठ के वर्तमान महंत बंशीधर दास मिश्रा जी द्वारा पूर्व मठाधीश महंत चैतन्य दास महाराज जी के पुण्य स्मरण में संत समाज एवं विप्र जनों के लिए श्रद्धा पूर्वक भोज का आयोजन किया गया। यह संयोग ही है कि – पितामह स्व. बंकीम चंद्र मिश्रा की पुण्य तिथि भी है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। जिससे पूरा मठ परिसर भक्ति मय हो उठा। संतों, महात्माओं, श्रद्धालु एवं विप्र जनों ने पूर्व महंत चैतन्य दास महाराज जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। मठ परंपरा अनुरूप आयोजित इस ब्राह्मण भोज में नगर के गणमान्य नागरिक, प्रतिष्ठित जन एवं पत्रकारों को भी सम्मान पूर्वक भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया। भोज के पश्चात विप्र जनों को स्नेह पूर्वक दक्षिणा प्रदान कर महंत बंशीधर दास ने मठ परंपरा अनुसार विप्रो को विदाई दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button