छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सीईओ जिपं ने वीबी-जी-राम-जी योजना की समीक्षा बैठक ली, लेबर बढ़ाने के दिए सख्त निर्देश

सारंगढ़ । जिपं के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी द्वार जिला स्तर पर वीबी-जी-राम-जी योजना की विस्तृत समीक्षा बैठक लिए । बैठक में जिले के सभी जनपदों की प्रगति की समीक्षा की गई। सीईओ तिवारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि – प्रत्येक ग्रापं में लेबर की संख्या बढ़ाई जाए और जॉब कार्डधारी परिवारों को प्राथमिकता के साथ रोजगार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि – शासन की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी पात्र परिवार रोजगार से वंचित न रहे। इसके लिए सभी रोजगार सहायकों को घर- घर संपर्क कर श्रमिकों को कार्य के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

इस बैठक में लंबित कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिन पंचायतों में लेबर संख्या कम पाई गई, उन पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए गए। साथ ही कहा गया कि – लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।सीईओ तिवारी ने कहा कि – सभी स्वीकृत कार्यों को समय – सीमा में प्रारंभ कराया जाए और मस्टरोल में पारदर्शिता बनाए रखी जाए। उन्होंने जियो टैगिंग, समय पर मजदूरी भुगतान और कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। बैठक में सारंगढ़ विकास खंड के सभी रोजगार सहायक, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक कार्यक्रम अधिकारी और जनपद पंचायत सीईओ राधेश्याम नायक, पीओ युवराज पटेल उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी अधिकारी और कर्मचारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने तथा योजना को सफल बनाने के लिए टीम भावना से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button