छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ के तालाबों में पितृपक्ष में चल रही पितृ तर्पण एकादशी मे हुआ विशेष तर्पण

सारंगढ़ – 06/10/2026
सारंगढ़- पितृपक्ष के दौरान आज एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने पितरों को श्रद्धापूर्वक तर्पण अर्पित किया। पितृपक्ष का 11वां दिन होने के कारण सुबह से ही तालाबों और नदी घाटों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।श्रद्धालु स्नान कर विधि-विधान से पिंडदान, तर्पण और पूजा-अर्चना करते नजर आए। पंडितों के मार्गदर्शन में तिल, जल, कुश और अन्न अर्पित कर पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। धार्मिक मान्यता है कि एकादशी के दिन किया गया तर्पण विशेष फलदायी होता है और इससे पितरों की कृपा प्राप्त होती है।इस दिन व्रत और पूजा का भी विशेष महत्व माना जाता है।घाटों पर श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला, जहां परिवार के सदस्य एक साथ मिलकर परंपराओं का निर्वहन कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button