
सारंगढ़। विकास खण्ड अंतर्गत शा. प्रा. शाला दहिदा में प्रधान पाठक श्रीमती प्रियंका गोस्वामी के कुशल मार्गदर्शन में ‘विविधता में एकता’ उत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मूल भावना समता, समावेशन और भारतीयता पर आधारित रहा।विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न राज्यों की वेशभूषा, बोली-भाषा, खान-पान और त्योहारों का जीवंत प्रदर्शन किया। इस दौरान बच्चों ने बहुभाषिकता और सांस्कृतिक विविधता का सम्मान करना सीखा। प्राथमिक स्तर पर ही बच्चों में सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर एक-दूसरे के प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना विकसित हो रही है।
यह उत्सव NEP 2020 के अनुभवात्मक शिक्षा और समग्र विकास के उद्देश्य को पूरा करता है। रटने की बजाय बच्चे नाटक, नृत्य, संगीत, लोककला के माध्यम से स्वयं करके सीख रहे हैं, जिसे संज्ञानात्मक, सामाजिक विकास हो रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को भी बल मिला। बच्चे देश की समृद्ध विरासत, क्षेत्रीय कलाओं और लोकाचार से परिचित हुए। इस नवाचार के लिए डी ईओ एलएन. पटेल व बीईऐ श्रीमती सोमा सिंह ठाकुर ने प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी सहित समस्त शालेय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।



