छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बैजन्ती लहरे ने तोड़ी चुप्पी, मान हानि नोटिस की तैयारी

सारंगढ़ । भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती बैजन्ती नंदू लहरे ने स्वयं एवं पति पर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए मानहानि नोटिस की तैयारी की जान कारी दी। उन्होंने कहा सुई कहे तो कहे, चलनी क्या कहे- जिनका जीवन आपराधिक गतिविधियों से शुरू हुआ है वे गंदी राजनीति से दूर रहें। 2028 का चुनाव दूर है फिर भी कुछ विधायक/पूर्व विधायक व संभावित दावेदार हमें बदनाम करने में लगे हैं। दम है तो नंदू लहरे से लाईव डिबेट करें। भतीजे महावीर शायर संचालक महावीर ट्रेडर्स के बारे में कहा – उनका 26-27 माह का बच्चा जन्म से सी.पी. चाइल्ड है, इलाज हेतु रायपुर/भुवनेश्वर/मुंबई/दिल्ली जाना पड़ता है। ऐसे मानसिक – आर्थिक रूप से परेशान व्यक्ति पर लांछन मानवता नहीं है। वे 10-12 वर्षों से 20 पंचायतों में वेल्डर कार्य करते हैं, करोड़ों का लेन-देन GST खाते में आता है, कार्य न करने पर FIR लग जाती। उन्होंने ग्राम पंचायत एकताल, जनपद पुसौर, जिला रायगढ़ के सरपंच की सिलसिलेवार शिकायत प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम व भाजपा जिलाध्यक्ष रायगढ़ से करने की बात कही। कहा वेंडर प्रतिनिधि को “गोली मार दूंगा” जैसी धमकी दी जाती है। मंत्री ओ.पी. चौधरी कार्यालय में 11/09/2024, कलेक्टर को 25/10/2024 व जिला योजना अधिकारी को 26/12/2025 को शिकायत कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button