सारंगढ़ जिला कांग्रेस में मनाई गई महात्मा गांधी और शास्त्री जयंती ,,विधायक नगर पालिका अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसियों ने की श्रद्धा सुमन अर्पित

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ जिला मुख्यालय जिला सारंगढ़ कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस के निर्देश एवं जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ताराचंद जी के मार्गदर्शन में राकेश पटेल ब्लॉक अध्यक्ष व रामनाथ सिदार शहर अध्यक्ष के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती मनाई गई।
उक्त अवसर पर विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े श्रीमती सोनी बंजारे नगर पालिका अध्यक्ष गोल्डी नायक संगठन प्रमुख महामंत्री सूरज तिवारी घनश्याम मनहर अरुण मालाकार पुरुषोत्तम साहू संजय दुबे सरिता मल्होत्रा सरिता गोपाल कमला निराला के गरिमामयी उपस्थिति में महापुरुषों की प्रतिमा में कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके मार्गो में चलने उनका अनुसरण करने की शपथ ली।
मंच को विधायक उत्तरी जांगड़े ने संबोधित कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को आदर्श बताते हुए उन्हें नमन किया। जयंती कार्यक्रम के पश्चात नगर पालिका चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में विचार विमर्श हुए कई नए प्रत्याशियों के नाम भी सामने आए बहुत जल्द चुनाव की पर्यवेक्षक विधायक गण और जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में चुनाव संचालन कमेटी के गठन करने और वार्ड पार्षदों में प्रभारी नियुक्त करने पर रायसुमारी हुई। मंच को वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी अरुण मालाकार संजय दुबे घनश्याम मनहर गोल्डी नायक पवन अग्रवाल रमेश खूंटे ने संबोधित कर अपने विचार रखें।
अध्यक्ष प्रत्याशी दावेदार अजय बंजारे किशोर निराला सरिता मल्होत्रा जगदीश अजगलले ने भी अपनी मनसा व्यक्त कर पार्टी के प्रतिनिष्ठा और चुनावी संकल्प लिया। ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पटेल और रामनाथ सिदार ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आभार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में गणपत जांगड़े पुरुषोत्तम साहू खेमराज पटेल राधे जायसवाल सरिता गोपाल कमला किशोर निराला नीतीश बंजारे मितेंद्र यादव शाहजहां खान कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी संगठन प्रकोष्ठ विभाग के पदाधिकारी व ऊर्जावान कार्यकर्ता शामिल रहे।



