
सारंगढ़ । ग्रापं धौराभाठा (ब) के आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगन मिलन सेवा संकल्प उत्सव हर्ष के साथ मनाया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिपं सदस्य शिव कुमारी साहू जी उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि BDC सुनीता साहू, BDC अंजू रात्रे, सरपंच धनबाई साहू, उप सरपंच सुनीता भारती, पंच नंदा रात्रे,देवकुमारी पटेल, सावित्री जायसवाल, दुग्ध धारी कौशरिया, हीरालाल साहू, माधो साहू के साथ गणमान्य जन की उपस्थित रहें आंगन बाड़ी कार्यकर्ता पौष कुमारी कौशिक, ईश्वरी कौशरिया सहित क्षेत्र की आंगन बाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मितानीनें कार्यक्रम में शामिल हुईं।कार्य क्रम का मूल उद्देश्य आंगन बाड़ी केन्द्रों में माताओं, बच्चों और समुदाय की सहभागिता को बढ़ाना तथा पोषण प्रति जागरूकता लाना रहा। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानीनों एवं बच्चों को सम्मानित भी किया गया।



